फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire hurled at the youth, caught four including the SP leader

युवक पर फायर झोंका, सपा नेता सहित चार को पकड़ा

Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire hurled at the youth, caught four including the SP leader
फर्रुखाबाद। गली के बाहर खोखा रखने के विवाद में बुधवार रात सपा नेता ने तीन समर्थकों के साथ एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। समर्थक ने सपा नेता की बंदूक से फायर भी कर दिया। पुलिस ने सपा नेता समेत चार को मौके से दबोच लिया लेकिन कुछ देर बाद सपा नेता को छोड़कर चार अन्य लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के भूसा मंडी निवासी मोहम्मद शमी बुधवार रात मोहल्ला जाफरी की एक गली में खोखा रख रहा था। उसी जगह एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता का घर है। सपा नेता ने खोखा रखने का विरोध किया। शमी ने जगह को अपनी बताया। आरोप है कि सपा नेता और उनके साथ मौजूद तीन समर्थक गालीगलौज व मारपीट करने लगे। सपा नेता की बंदूक से उनके साथी ने शमी पर फायर कर दिया। इसमें शमी बाल-बाल बचा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर सपा नेता और साथी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने सपा नेता सहित चार लोगों को हवालात में बंद कर दिया। सपा नेता वकील भी हैं। इससे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पैरवी करने लगे। चार घंटे बाद सपा नेता को छोड़कर उनकी जगह शिव कुमार को कोतवाली में बुलाकर बंद कर दिया गया। शमी पक्ष के मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद रमजान और सपा नेता पक्ष के मोहम्मद राशिद उर्फ शीबू व शिव कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सपा नेता सहित चार को पकड़कर लाए थे। सपा नेता वकील भी हैं, इससे उनको छोड़ दिया गया। चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed