{"_id":"5e1a1ab18ebc3e87a10e0eb0","slug":"fire-for-land-property-farrukhabad-news-knp537825312","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की दावत में जमीनी रंजिश में किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की दावत में जमीनी रंजिश में किया फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जन्मदिन की दावत में आए दो भाइयों का पड़ोसी से जमीन की रंजिश में विवाद हो गया। इससे गुस्साए भाइयों ने दो फायर किए। पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद जान लेवा हमले की तहरीर आने पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
राजेपुर कसबा निवासी गोले चौहान ने शुक्रवार शाम को पुत्र के जन्मदिन की दावत दी थी। इसमें कई लोग शामिल हुए। कसबा निवासी सगे भाई उदयवीर व श्यामवीर भी दावत खाने आए। इन लोगों का गोले चौहान के पड़ोसी गौरव चौहान से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। सगे भाइयों ने गौरव चौहान के घर के पास दो फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर गौरव घर से बाहर आए और विरोध किया। इसको लेकर उदयवीर, श्यामवीर का गौरव चौहान से विवाद होने लगा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाई उदयवीर व श्यामवीर को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। शनिवार सुबह गौरव चौहान थाने पहुंचे और उदयवीर व उसके भाई श्यामवीर के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी। इसमें उसे जान से मारने को फायर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर उदयवीर व श्यामवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।