फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire broke out in a moving car, three including the driver jumped to save their lives

Farrukhabad News: चलती कार में लगी आग, चालक सहित तीन ने कूदकर बचाई जान

Thu, 29 Feb 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving car, three including the driver jumped to save their lives
कमालगंज। कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक व उसमें बैठे दो युवकों ने सड़क किनारे कूद कर खुद को बचाया। कुछ ही देर में कार ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैंटाह निवासी धीरज प्रताप भदौरिया खेती करते हैं। बुधवार रात करीब 9 बजे उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर आलू के बोरे उबरीखेड़ा स्थित शीतगृह भेजे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनकी ट्रॉली से कुछ पैकेट आलू सड़क पर गिर गए हैं। इस पर धीरज भतीजे शोले ठाकुर व रवि भदौरिया के साथ अपनी कार से उबरीखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में कतरौली पट्टी के पास अचानक उनकी चलती कार में आग लग गई। आग को देख उसमें सवार तीनों लोग सड़क किनारे कूद गए। कार आगे जाकर रुक गई। देखते ही दखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी होते ही खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में दमकल कर्मियों की टीम वहां पहुंची। टैंकर से पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि घटना में किसी के चोट नहीं आई। धीरज ने बताया कि वह कोल्ड जा रहे थे। अचानक कार में आग लग गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि कार में रखे एलपीजी सिलेंडर में किसी प्रकार आग लगी है। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed