फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR registered against three people, including the Lodhi Mahasabha district president.FIR registered against three people, including the Lodhi Mahasabha district president.

Farrukhabad News: लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three people, including the Lodhi Mahasabha district president.FIR registered against three people, including the Lodhi Mahasabha district president.
-शमशेर खानी की प्रेमलता व उनकी पुत्री पर किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर के बजरिया शमशेरखानी में दबंगई में मां-बेटी के साथ मारपीट करने की घटना में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग फंस गए। पीड़िता के पति घर पर नहीं रहते हैं। इससे परिवार दहशत में है।



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया शमशेरखानी निवासी प्रेमलता वर्मा ने विशाल, अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, बाबूराम व अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उनके पति बाहर रहते हैं। 28 मई की सुबह मकान के सामने आकर आरोपियों बिना वजह गालियां दीं। विरोध करने पर दबंगों ने हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर उनकी पुत्री हिदेश वर्मा बचाने आई, तो उसे भी पीटा गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों का थाना पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण भी कराया था। प्रेमलता की पुत्री हिदेश ने बताया कि वह घटना के बाद से कई बार एसपी और सीओ के यहां अपनी पीड़ा सुनाने गई, मगर आरोपियों की अधिक पहुंच होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को सीओ सिटी के यहां से फोन आने पर वह गई। इसके बाद ही उनकी प्राथमिकी लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed