फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR on two cold storage owners including former MP

Farrukhabad: पूर्व सांसद सहित दो शीतगृह मालिकों पर एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
FIR on two cold storage owners including former MP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रुखाबाद जिले में नौ कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने बिना लाइसेंस नवीनीकरण के ही आलू भंडारित कर लिया। इनमें पूर्व सांसद सहित दो शीतगृह मालिकों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला आलू विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने बिना नवीनीकरण कराए आलू भंडारण करने में नौ शीतगृह मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से अनुमोदन लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के संचालक यशपाल सिंह के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में, जबकि श्रीराम कोल्ड स्टोरेज पांचालघाट के संचालक पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि मां गायत्री कोल्ड स्टोरेज जहानगंज, अर्जुन कोल्ड स्टोरेज कमालगंज, यादव कोल्ड स्टोरेज राजेंद्र नगर, मां वैष्णो कोल्ड स्टोरेज फर्रुखाबाद, हबीब कोल्ड स्टोरेज बंथल शाहपुर कमालगंज, कायमगंज कोल्ड स्टोरेज कायमगंज के संचालक के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed