{"_id":"5f578ae68ebc3e44d7569b4e","slug":"fir-farrukhabad-news-knp5813842119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की तहरीर पर घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की तहरीर पर घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाग की ओर जाते वक्त नीबू, अमरूद व्यापारी की हत्या के बाद पिता की तहरीर पर आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने बहन से बात करने के शक में घटना को अंजाम दिया था।
शहर के मोहल्ला दाउद खां निवासी किशन लाल मौर्य के पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ भैयालाल (35) की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने भी अपने पैर में चोट मार ली थी।
पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता किशन लाल ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि भैयालाल, मयंक की बहन से बात करता था। इसीलिए वह रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन
इसीलिए उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मयंक का लोहिया अस्पताल में पुलिस की अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। बेटे की मौत पर मां फूलन देवी, पत्नी गायत्री देवी, बेटे, बेटियों और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां और पत्नी बार-बार बेहोश हो जाती है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है। दोनों ही परिवारों में कोई अनहोनी न हो, इसलिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।