फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR,farrukhabad news,cold storage

कोल्ड स्टोरेज मालिक समेत चार की गिरफ्तारी का आदेश

Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
FIR,farrukhabad news,cold storage
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने यूपी कोल्ड स्टोरेज के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मारपीट के मुकदमे में यह आरोपी हैं। कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण जिरह नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बेंगलुरु के शोभा मैगनोलिया अपार्टमेंट फ्लैट नंबर बी-52 बनर गट्टा रोड निवासी रायबिंदर ने ठंडी सड़क स्थित द यूपी कोल्ड स्टोरेज के मालिक अशोक कुमार, इनके भाई मनोज कुमार, मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी रजनीश उर्फ बलजीत और पुष्पेंद्र उर्फ मुल्लू के खिलाफ फरवरी 2020 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह कोल्ड स्टोरेज का 11 प्रतिशत का हिस्सेदार है।
विज्ञापन

अशोक कुमार और मनोज कुमार ने कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया। बिना नवीनीकरण के आलू का भंडारण किया जाता है। 21 फरवरी 2020 को आलू भंडारण का विरोध किया तो अशोक कुमार और मनोज कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

दी। विवेचक ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे में आरोपियों की ओर से जिरह होनी है। आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। पीड़ित के अधिवक्ता राजेश कुमार तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के बाद सीजेएम ने चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अगली सुनवाई की तारीख 20 मई लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed