{"_id":"6a0f557e3a5c800671083025","slug":"fir-against-woman-for-casteist-abuse-and-stone-pelting-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110351-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जातिसूचक अपशब्दों व पथराव में महिला के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जातिसूचक अपशब्दों व पथराव में महिला के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास में मकान के बाहर खेल रही बच्ची को गाली देने से मना करने पर एक महिला ने पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़िता ने आरोपी महिला पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।
कादरीगेट थाने की आवास विकास कालोनी निवासी विजय कुमार भास्कर की पत्नी सरिता कुमारी ने मोहल्ले के स्व. रवि सोमवंशी की पत्नी लीना सिंह सोमवंशी पर प्राथमिकी लिखाई। कहा कि 18 मई की सुबह उनकी पांच साल की बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय लीना ने बेटी को जातिसूचक गाली देकर कहा कि यहां माहौल खराब कर दिया। शोर सुनकर वह पहुंची और लीना को गालीगलौज करने से मना किया तो उसने उन्हें भी जातिसूचक गाली दी। वह अपनी बेटी को अंदर ले आई।
इसके बाद लीना ने अपने मकान की छत पर चढ़कर नीचे खड़ी उनकी कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी और उसे व उसकी बेटी को जान को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम का पुलिस को वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।