फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against 24 people for attacking JE and team

Farrukhabad News: जेई व टीम पर हमला करने में 24 लोगों पर प्राथमिकी

Sat, 23 May 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
FIR against 24 people for attacking JE and team
नवाबगंज। गांव नगला छेदा सिंह ने बिजली विभाग के जेई व उनकी टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस 14 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में दबिश दी तो एक आरोपी का एक रिश्तेदार मिल गया। पुलिस उसे थाने उठा लाई। गांव से पुरुष भाग गए हैं। घरों में महिलाएं व बच्चे ही बचे हैं।
विज्ञापन


गांव नगला छेदा सिंह सिंह में बृहस्पतिवार दोपहर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अब्दुल मजीद अपनी टीम के साथ बकाया बिल वसूल करने गए थे। वहां बिजली कटौती और लो वोल्टेज मिलने से नलकूप न चल पाने से फसलें बर्बाद होने की बात कहकर किसानों ने बिल वसूली का विरोध कर दिया। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने अवर अभियंता अब्दुल मजीद व उनकी टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।
विज्ञापन

इस मामले में अवर अभियंता ने गांव के करू, सौरभ, बब्बलू, कमलेश, भगत सिंह, वीकेश, अजय, नेम सिंह, छोटे लाल, दोदराम, करन सिंह, रामसनेही, पंकज, अरविंद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई कराई। इसमें जानलेवा हमला करने, मोबाइल लूटने और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित नौ धाराओं लगाई हैं। उधर गांव में करीब 40 घर हैं। पुलिस के खौफ से अधिकांश घरों से पुरुष इधर-उधर रिश्तेदारियों में चले गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed