{"_id":"2454e7f3f54f51d9151b0de5cfba9eb4","slug":"find-the-helmet-save-life-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अमर उजाला के हेलमेट लगाएं जीवन बचाए अभियान का असर दोपहिया वाहन चालकों पर दिखाई दे रहा है। वाहन चालक हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक होने लगे हैं। यह दूसरे बाइक सवारों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला के हेलमेट लगाओ अभियान का रंग बाइक चालकों पर चढ़ने लगा है। अधिकतर बाइक चालकों का कहना है कि हेलमेट लगाने से ही वह दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। रविवार को बाइक चालक संजय निवासी भोलेपुर का कहना है कि पहले वह बिना हेलमेट के ही बाइक लेकर निकल पड़ते थे।
विज्ञापन
सड़क पर आवारा पशु के आ जाने से वह दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद से हेलमेट लगाकर ही घर से बाहर निकलते हैं। हेलमेट लगाकर फतेहगढ़ चौराहे से गुजरे रहे सिविल लाइन निवासी अतुल कहते हैं कि वह हेलमेट लगाकर कन्नौज जा रहे थे। रास्ते में डग्गामार वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना ग्रस्त हो गए थे। हेलमेट लगा होने से केवल हाथ पैरों मेें ही चोर्टें आइं। वह कहते हैं कि उनकी जिंदगी हेलमेट लगाए होने की वजह सेे ही बची है।
विज्ञापन
वहीं, दुर्गा कालोनी निवासी दीपक बताते हैं कि पहले वह बाइक से यूं ही फर्राटा भरते हुए निकल जाते थे। छावनी क्षेत्र में हेलमेट अनिवार्य होने के बाद से उन्होंने हेलमेट लगाना शुरू किया। वह कहते हैं कि हेलमेट लगाने से चेहरा सुरक्षित रहता है और वाहन चलाने के समय सुरक्षा के साथ ही थकान महसूस नहीं होती है।
आवास विकास निवासी शिवांशु कनौजिया का कहना है कि मां उन्हें बिना हेलमेट लगाए वाहन नहीं चलाने देती हैं। इनका कहना है कि वह ट्यूशन जाते समय टेंपो से टकरा कर चुटहिल हो गए थे। इससे उनके सिर में चोट आ गई थी। इसके बाद से उनकी मां ने बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।