फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Final day of police exam: 2,952 candidates did not turn up.

Farrukhabad News: पुलिस की परीक्षा का अंतिम दिन, नहीं आए 2952 अभ्यर्थी

Thu, 11 Jun 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Final day of police exam: 2,952 candidates did not turn up.
फर्रुखाबाद। शहर और कमालगंज के 19 केंद्रों पर तीन दिन से चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन केंद्रों पर 2952 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। शाम की पाली में पेपर छूटने के बाद बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर बेशुमार भीड़ रही। डीएम, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। अफसर भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

अंतिम दिन दोनों पालियों में 13,440 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन सुबह की पाली में 6720 के सापेक्ष 5197 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। इस पाली में 1523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। शाम की पाली में 6720 के सापेक्ष 5291 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 1429 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें खड़ी होने से कम दिक्कत हुई, मगर शाम की पाली में ट्रेन आने पर धक्का मुक्की के बाद लोग सवार हो सके। बस अड्डा पर दोनों पालियों में सबसे अधिक हरदोई की बसों को लेकर मारामारी रही। परीक्षार्थियों को एक-एक घंटे इंतजार के बाद बस मिल सकी। डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने रस्तोगी इंटर कालेज, बद्रीविशाल समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

--------------------
मंगलवार आधी रात तक बस अड्डे पर भटके परीक्षार्थी
फर्रुखाबाद। शाम की पाली में बसों और ट्रेनों की संख्या कम होने से परीक्षार्थियों को खासी दिक्कतें हुईं। मंगलवार आधी रात तक परीक्षार्थी कानपुर, इटावा, बरेली और बदायूं जाने के लिए भटकते रहे। रात साढ़े 10 बजे के करीब जैसे ही कानपुर जाने वाली बस आई, तो 100 से अधिक यात्री दौड़ पड़े। खासी धक्कामुक्की के बाद बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। चंद मिनट में ही पूरी बस भर गई। कर्मचारी बसों का इंतजाम कराने में नाकाम रहे। बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर में परीक्षार्थियों को लेकर गईं बसें वापस आने पर ही दोबारा भेजी जाती हैं। इसीलिए दिक्कत होती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नो-एंट्री जोन में घुसे ट्रैक्टर-ट्रालियां, घंटों लगा जाम
फर्रुखाबाद। यातायात विभाग ने शहर में रोजाना आने वाले 13,440 परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़, उनके वाहनों को देखते हुए रेलवे स्टेशन, आईटीआई, कादरीगेट से नो-एंट्री जोन घोषित किया था। किसी भी बड़े वाहन का घुसना प्रतिबंधित था। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे स्टेशन पर बेरोकटोक ट्रैक्टर-ट्रालियां घुसते रहे। उसी समय पेपर छूटने की वजह से परीक्षार्थियों की भी खासी भीड़ रही। इससे जाम लग गया। (संवाद)
-----------------
बद्री विशाल कालेज को छोड़ सभी केंद्रों के गेट पर खुली दुकानें
फर्रुखाबाद। परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों के आसपास 200 मीटर तक सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश थे। पुलिस प्रशासन ने इसमें पक्षपात किया। सभी 19 परीक्षा केंद्रों के आसपास तो दूर गेट पर ही दुकानें खुली रहीं। जबकि बद्री विशाल कॉलेज के गेट पर कोई दुकान नहीं है। सामने मोटर पार्ट्स की करीब 25 दुकानों को तीनों दिन नहीं खुलने दिया गया। इससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

--------------------
बुधवार को 700 परीक्षार्थियों को रोका, खिलाया खाना
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद विकास मंच ने परीक्षार्थियों के लिए विशंभर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन, दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला में रुकने की व्यवस्था की थी। इन स्थानों पर 700 से अधिक परीक्षार्थी रुके। जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि अंतिम दिन परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। उनके लिए सुबह नाश्ता और दोपहर में खाना की व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों ने व्यवस्थाओं पर हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि व्यवस्था में परमार्थ संस्थान केशव भान साध, श्याम बाबू वर्मा, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना, कोमल पांडे, प्रिंस शुक्ला, निशित दुबे उर्फ नीशू आदि का सहयोग रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed