फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fighting over dispute over possession of shop, report on 19

Farrukhabad News: दुकान पर कब्जे के विवाद में मारपीट, 19 पर रिपोर्ट

Wed, 06 Nov 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fighting over dispute over possession of shop, report on 19
कमालगंज। मुख्य मार्ग स्थित ट्रस्ट की दुकान में कब्जेदारी व शटर के ताले तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने में नौ नामजद सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा के सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता राकेश गुप्ता ने भतीजे मुकेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, विकास, आकाश, निशा गुप्ता, कंचन देवी, सौरभ, गौरव, पंकज गुप्ता व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसकी दुकान मुख्य मार्ग पर श्री राधाकृष्ण जी महाराज ट्रस्ट मार्केट में स्थित है। जिसे दो वर्ष पहले प्रतीक से खाली कराया गया था।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के कारण दुकान बंद थी। दोपहर को यह लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। शटर के लॉक को ग्राइंडर मशीन से काटकर उसमें रखा सामान गायब कर कब्जा करने का प्रयास किया। शोरगुल पर वह पत्नी व बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर इन लोगों ने गाली-गलौज कर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी अलका ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। अलका की सोने की चेन गिर गई। पुलिस ने मामले में मुकेश, उसकी मां व पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मां व पत्नी को छोड़ दिया। मुकेश का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed