{"_id":"610ebf218ebc3ef41c0dad5b","slug":"fighting-fiercely-outside-colonelganj-post-farrukhabad-news-knp644912744","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नलगंज चौकी के बाहर दो पक्षों में पुलिस के सामने मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नलगंज चौकी के बाहर दो पक्षों में पुलिस के सामने मारपीट
विज्ञापन
कर्नलगंज चौकी के सामने होती मारपीट।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज चौकी के बाहर जमकर मारपीट
फर्रुखाबाद। कर्नलगंज चौकी के बाहर जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस के सामने मारपीट होती रही और सिपाही व होमगार्ड मूकदर्शक बने रहे। जानकारी पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष ने सोने की चेन भी लूटने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला होली भोलेपुर निवासी मंजू उर्फ योगेश का जमीन को लेकर मोहल्ले के ही सुरजीत जौहरी से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। शनिवार दोपहर विवाद हुआ। दोनों पक्ष कर्नलगंज चौकी पर शिकायत करने के लिए पहुंचे।
वहां सिपाही व होमगार्ड मौजूद थे। चौकी के बाहर पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद पहुंचे एक सिपाही ने डंडा फटकार कर मारपीट बंद कराई। चौकी के बाहर मारपीट की जानकारी पर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित तीन को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मारपीट में कृष्ण चंद्रिका, प्रेम सिया व दूसरे पक्ष से भानू कटियार को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। सुषमा कटियार ने सुरजीत सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व पुत्र की सोने की चेन लूटने के आरोप में तहरीर दी है।