{"_id":"61477d7c8ebc3e5ad7333853","slug":"fighting-between-two-groups-over-land-dispute-10-injured-farrukhabad-news-knp6531805171","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के दौरान हुए संघर्ष में 10 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के दौरान हुए संघर्ष में 10 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज। गांव नगला भूड़ में निर्माण के दौरान दो पक्षों में लाठी- डंडे व पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। एक पक्ष पर बलवा और दूसरे पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव नगला भूड़ निवासी कमलेश आवास का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि परिवार के रंजीत नौ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य बंद कराने के लिए कहा। मना करने पर लाठी-डंडे से हमला कर पथराव करने लगे। हमलावर कमलेश, उनके पिता उजागर
सिंह, छोटे भाई की पत्नी राजबाला, चचेरे भाई श्यामवीर को घर से खींच कर पीटा। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत, पिंटू, बबलू, धनीराम, सविता, लड़ैते, महिमाचंद्र, ओमवीर, शीशराम, मिठ्ठू के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के लड़ैते, उनकी पत्नी कांता देवी व पिंकी पत्नी पिंटू भी घायल हुई हैं। लड़ैते की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट की गई है।