{"_id":"68cef8f78971fbc0bb09cc38","slug":"fever-spreads-in-villages-former-headman-dies-farrukhabad-news-c-214-1-knj1006-137646-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गांवों में फैला बुखार, पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गांवों में फैला बुखार, पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के कई गांवों में गंदगी फैली है। जगह-जगह जलभराव है। इस काराण कई गांव बुखार की चपेट में आ चुके है। अब तक 39 डेंगू और 15 मलेरिया के मरीज भी मिल चुके हैं। ग्रामीणों ने गांवों में सफाई कराने की मांग की है। उधर, शुक्रवार की रात बुखार से पीड़ित पूर्व प्रधान महिला की मौत हो गई।
सदर तहसील क्षेत्र के अटारा इनायतपुर जसनीपुर्वा की पूर्व प्रधान सावित्री देवी को बुखार आ गया था। इस पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से परिजन उन्हें कानपुर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि उनका नाती गीतेश प्रताप सिंह मौजूदा ग्राम प्रधान है। सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर सांत्वना दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक 39 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें अगस्त में पांच और सितंबर माह में 28 डेंगू के मरीज मिले हैं। वहीं, मवई, अनौगी समेत अन्य गांवों में बुखार फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में मबई में 70 और अनौगी 15 बुखार मरीज मिले। जलालाबाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी और पूर्व प्रधान का डेथ ऑडिट किया जाएगा।