{"_id":"68fbcdab49198274aa0051bb","slug":"fever-spreads-in-khudna-baidh-village-more-than-80-fall-ill-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131734-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खुडना बैध गांव में फैला बुखार, 80 से ज्यादा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खुडना बैध गांव में फैला बुखार, 80 से ज्यादा बीमार
Sat, 25 Oct 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15, खुडना बैध में दवा वितरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
शमशाबाद। क्षेत्र के गांव खुडना बैध में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से ग्रामीणों में बुखार के लक्षण पाए जा रहे हैं। गांव में 80 से ज्यादा लोग बीमार हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवा वितरित कर रही है। डॉ. सरवर इकबाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16 लोगों की जांच की गई थी। शुक्रवार को 65 मरीजों को दवाइयां दी गईं और 15 मरीजों की जांच की गई। लैब टेक्नीशियन राजन राव ने बताया कि कल की जांच में तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जबकि अन्य में सामान्य बुखार पाया गया।
टीम ने सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं दीं और उन्हें साफ-सफाई रखने व उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी। ग्राम प्रधान मदारी गंगवार ने बताया कि गांव में बुखार को लेकर लोग भयभीत हैं। एक-दूसरे की गलियों में जाने से भी लोग परहेज कर रहे हैं। गांव में 80 से ज्यादा लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
बुखार से बच्ची और किशोरी की मौत
कायमगंज। क्षेत्र में बुखार ने एक किशोरी और एक बच्ची की जान ले ली। थाना शमसाबाद के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी शब्बीर की पुत्री उमरा (8) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन अचानक हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह, गांव रुटौल निवासी महावीर की पुत्री किरन (15) भी कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा था। अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे सीएचसी लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। (संवाद)