{"_id":"5da1d6c18ebc3e017f1e7481","slug":"fever-spread-in-nizamuddinpur-nine-dengue-hit-farrukhabad-news-knp519146683","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीनपुर में फैला बुखार, आधा दर्जन डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीनपुर में फैला बुखार, आधा दर्जन डेंगू की चपेट में
विज्ञापन
नरेंद्र।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत निजामुद्दीनपुर में इन दिनों बुखार ने पांव पसार लिए हैं। करीब सौ लोग बुखार से पीड़ित हैं। बच्चों, महिलाओं सहित नौ लोग डेंगू की चपेट में हैं। इनका इलाज फर्रुखाबाद के अलावा दिल्ली व आगरा के अस्पतालों में कराया जा रहा है। इतना सब होने के बावजूद अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची।
कस्बे में स्थित सीएचसी पर एक एमबीबीएस डा.पीएस विमल सहित छह से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है। कस्बे से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित गांव निजामुद्दीनपुर में इन दिनों बुखार फैला है। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी तक नहीं है। गांव में मलेरिया, टायफाइड व वायरल बुखार से करीब सौ लोग पीड़ित हैं।
खून की जांच में सात मरीजों को डेंगू पाजिटिव पाया गया। बीस दिन से लोग बुखार से जूझ रहे हैं। कई मरीजों का इलाज दिल्ली, आगरा, फर्रुखाबाद के अस्पतालों में चल रहा है। निजामुद्दीनपुर निवासी मलिका(22) पुत्री नवी अहमद को 10 दिन से बुखार आने पर एक पैथोलॉजी कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर परिजन मलिका को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
नरेश चंद्र की पुत्री साधना(20) को 6 दिन से बुखार आ रहा था। खून की जांच कराई तो प्लेटलेट्स काफी कम निकले। डेंगू की आशंका में उसका आगरा में इलाज चल रहा है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित बच्चों, ग्रामीण, महिलाओं सहित पांच लोगों का डेंगू की आशंका में आगरा, दिल्ली व फर्रुखाबाद में इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
एक ही परिवार में पांच लोग डेंगू की चपेट में
गांव निजामुद्दीनपुर निवासी नवाब सिंह वर्मा के परिवार में पांच लोग डेंगू की चपेट में हैं। इससे परिजन भयभीत हैं। 15 दिन के अंदर नवाब के भाई शिवचरण(50), पुत्र ब्रजेश सिंह (45) व उनकी बेटी अंजू (19), भतीजा नरेंद्र (26)पुत्र शिवचरन, गुड्डी देवी(38) पत्नी सुनील कुमार सभी डेंगू की चपेट आ गए। इनका इलाज फर्रुखाबाद व आगरा के आगरा में कराया गया।
कस्बे में भी डेंगू की दस्तक
मोहल्ला मांझगांव निवासी मूलचन्द्र गुप्ता के पुत्र प्रिंस गुप्ता (25)को करीब 10 दिन से बुखार आ गया था। खून की जांच में प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर डेंगू की आशंका जताई गई। उसका बरेली में इलाज कराया जा रहा है। आजाद नगर निवासी साबिर अली की पत्नी मुन्नी बेगम (50) पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित हैं। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है।
महिला की हो चुकी मौत
गांव निजामुद्दीनपुर निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सीमा देवी को एक सप्ताह पूर्व बुखार आ गया था। उसे कस्बे के ही नर्सिंगहोम में दिखाया। खून की जांच में टायफाइड व मलेरिया की पुष्टि हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसका फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां गुरुवार को इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। गांव में बुखार के कहर के बावजूद स्वास्थ्य टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
क्या कहते है जिम्मेदार
डिप्टी सीएमओ डा.राजीव कुमार शाक्य ने बताया कि वह संकिसा में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात हैं। मामला उनके संज्ञान में नही हैं। कंपिल सीएचसी प्रभारी को निर्देशित कर जांच कराई जाएगी।
बजबजाती नालियां व कूड़े के ढेर से मच्छरों का प्रकोप
कंपिल। ग्राम पंचायत निजामुद्दीनपुर में सड़कों किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। लोग गंदगी से होकर निकलने को मजबूर हैं। मच्छरों के प्रकोप से गांव में बीमारियां फैल रही हैं।
कई बार ग्राम प्रधान से सफाई कराने को कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 6 माह से नालियों, सड़कों की सफाई नहीं हुई है। जबकि मच्छर मारने को डीडीटी का छिड़काव तो वर्षों से नहीं हुआ। गंदगी की वजह से गांव में बीमारियां फैल रही हैं।