{"_id":"6ab57d9763db0f77e106d8ed","slug":"fertilizer-dealers-license-suspended-due-to-incomplete-records-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-149058-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अभिलेख अपूर्ण होने पर खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अभिलेख अपूर्ण होने पर खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
फोटो-17 खाद की दुकान पर अभिलेख देखते जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा। स्रोत : कर्मचारी
फर्रुखाबाद। जनपद में बृहस्पतिवार को अधिकारियों की टीमों ने खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया, जबकि तीन को नोटिस जारी हुए। डीएपी और एनपीके खाद के दो नमूने भी लिए गए।
सीडीओ के आदेश पर उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने रेटबोर्ड, स्टाकबोर्ड, बिक्री रजिस्टर और पॉस मशीन से बिक्री की जांच की। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभिलेख अपूर्ण मिलने पर नाला बघार स्थित शांति खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित हुआ।
गैसिंगपुर स्थित शालू खाद भंडार और राठौर खाद भंडार को बिना सूचना दुकान बंद करने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। मुरहास कन्हैया स्थित पाल कृषि सेवा केंद्र को रेटबोर्ड/स्टाकबोर्ड भरा न होने पर नोटिस दिया गया। मोहम्मदाबाद स्थित सचिन फर्टिलाइजर से एनपीके और गुप्ता खाद भंडार से डीएपी का नमूना लिया गया। नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि जिले में 23330 मीट्रिक टन यूरिया, 8512 मीट्रिक टन डीएपी, 9525 मीट्रिक टन पोटाश उपलब्ध है। इसके साथ ही 22930 मीट्रिक टन एनपीके और 19000 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट भी सहकारी व निजी बिक्री केंद्रों पर मौजूद है। जिलाधिकारी और सीडीओ नियमित समीक्षा कर रहे हैं, जिससे जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। खाद विक्रेताओं को दुकान पर स्टाक और निर्धारित मूल्य अंकन करने के निर्देश दिए गए। किसान किसी भी दिक्कत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05692-297733 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।