फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ferbadal,sachiv,adhikari

नौ सचिवों का स्थानांतरण, आपस में बदलीं न्याय पंचायतें

Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
ferbadal,sachiv,adhikari
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में विकास पर भले ही ध्यान कम दिया जाए, लेकिन सचिवों के स्थानांतरण खूब हो रहे हैं। खेल पर पर्दा डालने के लिए नौ न्याय पंचायतों में सचिवों को एक-दूसरे के स्थान पर तैनाती दी गई है। हालांकि तीन वर्ष से अधिक समय से डटे सचिवों का स्थानांतरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

जनपद में गत वर्ष बड़े स्तर पर सचिवों की तैनाती में फेरबदल किया गया था। इसके बाद मनचाही ग्राम पंचायतों में तैनाती का खेल चला जो अभी तक बदस्तूर जारी है। फिलहाल खेल पर पर्दा डालने के लिए सचिवों के स्थानांतरण के नाम पर आपस में ही ग्राम पंचायतों का फेरबदल कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने ब्लाक शमसाबाद की न्याय पंचायत बरझाला में तैनात वीडीओ मूलचंद्र को हटाकर विवेक कुमार को तैनात किया है। इसी ब्लाक की न्याय पंचायत अलेपुर पीतधौलेश्वर से वीडीओ मोहम्मद जुबैर अहमद को हटाकर प्रशांत कटियार, नवाबगंज ब्लाक की न्याय पंचायत कुरार में प्रशांत कटियार के स्थान पर जुबैर अहमद को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक राजेपुर की न्याय पंचायत दहेलिया से ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश कुमार को हटाकर विवेक कुमार, कमालगंज की न्याय पंचायत मूसाखिरिया में विवेक कुमार के स्थान पर योगेश कुमार को तैनाती दी गई। मोहम्मदाबाद की न्याय पंचायत पखना में वीडीओ अमित शुक्ला को हटाकर अवधेश बाथम, कमालगंज की न्याय पंचायत ऊगरपुर सुल्तानपट्टी में अवधेश बाथम को हटाकर अमित शुक्ला को तैनात किया गया है।
कमालगंज की न्याय पंचायत जहानगंज में मोहम्मद जीशान की जगह विनय चौहान को नियुक्त किया गया है। मोहम्मदाबाद की न्याय पंचायत सिरौली में विनय चौहान के स्थान पर जीशान को भेजा गया है।

..................
भूमि प्रबंधन की बैठक 19 को
कंपिल। भूमि प्रबंधन की बैठक 19 मई को प्राथमिक विद्यालय शेखपुर हुसंगा में प्रधान मीरा देवी और गांव सूरजपुर की बैठक प्राथमिक विद्यालय नूरपुर गढ़िया में प्रधान शमी की अध्यक्षता में सुबह दस बजे होगी। इसमें भ्रूमि के पट्टों के आवंटन के संदर्भ में चर्चा की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed