{"_id":"6897971954769a87830bbd34","slug":"female-patients-increased-250-ultrasounds-every-month-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128079-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला मरीज बढ़े, हर माह 250 अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला मरीज बढ़े, हर माह 250 अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
कमालगंज। नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सकों की संख्या बढ़कर तीन हो जाने से महिला मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य केंद्र से हर माह औसतन 250 मरीजों को सरकारी खर्च पर अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जाता है। लोगों ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू कराने की मांग की।
महिला मरीजों के लिए सीएचसी पर सुविधाएं बढ़ने के साथ ही महिला मरीज भी बढ़ गए हैं। रोजाना औसतन 100 महिला मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। पहले सीएचसी पर एक महिला चिकित्सक तैनाती थी। अब चिकित्सक कृतिका, आयुष चिकित्सक निशि गौड़ व संविदा चिकित्सक साक्षी दुबे महिला मरीजों को देख रही हैं। महिला मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए नगर के ही एक निजी सेंटर पर जाना पड़ता है। हालांकि मरीजों को शुल्क नहीं देना पड़ता। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह का कहना है की अभी सरकारी अस्पतालों में केवल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में ही अल्ट्रासाउंड है। उन्होंने बताया कि सुविधाएं बढ़ने के बाद कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी सीएचसी में बढ़े हैं।