फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fear of drowning of a young man who went fishing

मछली पकड़ने गए युवक की डूबने की आशंका

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of drowning of a young man who went fishing
जितेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। मछली पकड़ने गए युवक के कपड़े नदी किनारे रखे मिलने से उसके डूबने की आशंका है। पुलिस ने गोताखोर लगाकर नदी में तलाश कराई पर कुछ पता नहीं चला। इससे परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी रामविलास का 24 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह काली नदी पर मछली पकड़ने के लिए गया था। शाम तक जब जितेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने काली नदी पर गए। वहां उसके कपड़े नदी के किनारे पर रखे मिले, पर जितेंद्र का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

प्रधान ने इसकी सूचना मदनपुर चौकी पर दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र को मिर्गी आती थी। जितेंद्र के नदी में डूबने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रभारी निरीक्षक ने गोताखोरों को बुलवाकर नदी में उसे तलाश कराया, पर उसका पता नहीं चला। जितेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र की दो शादियां हुईं थीं, लेकिन दोनों पत्नियां छोड़कर चली गईं थीं।

काली नदी के किनारे मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद

काली नदी के किनारे मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed