फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FCL: Fatehgarh XI reached semi-finals

एफसीएल : सेमीफाइनल में पहुंचा फतेहगढ़ इलेवन

Thu, 21 Nov 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
FCL: Fatehgarh XI reached semi-finals
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में गुरुवार को दो मैच खेले गए। अंडर-19 में फतेहगढ़ इलेवन ने जय हिंद क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-16 में फ्रेंड्स क्लब ने कृष्णा क्लब को छह विकेट से हराया। डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम में आरके क्रिकेट एकेडमी फर्रुखाबाद ने साकेत क्रिकेट एकेडमी मेरठ को हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।
विज्ञापन

जय हिंद क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन फतेहगढ़ इलेवन के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम मात्र 75 रनों पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ इलेवन ने छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच अंडर-16 में फ्रेंड्स क्लब और कृष्ण क्लब के बीच खेला गया। कृष्णा क्लब की पूरी टीम 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्लब ने चार विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। अंपायरिंग प्रमोद कुमार, धीरेंद्र कुमार ने की। स्कोरर डॉ. अमित सक्सेना रहे। इस अवसर पर मोहनलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम याकूतगंज में साकेत क्रिकेट एकेडमी मेरठ व आरके क्रिकेट एकेडमी फर्रुखाबाद के बीच मैच खेला गया। साकेत क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
टीम 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जतिन गुर्जर ने 65, अनमोल गोयल ने 58 व नबीक सिद्दीकी ने 19 रन बनाए। आरके क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजी हिमांशु राजपूत, हिमांशु कुमार ने तीन-तीन, शिवमोहन, फैजान खान व दिलशान अली ने एक-एक विकेट लिया।

आरके क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। सुमित कुमार ने 36, प्रिया सैनी ने 34, शनि दुबे ने 65 व शिवमोहन ने 57 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच शनि दुबे को चुना गया। इस अवसर पर दानिश खान, अखिलेश सिंह व राज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed