{"_id":"5c9a729fbdec2213e43a5134","slug":"father-sent-to-jail-daughter-weeping-rate-rate-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को भेजा जेल, पुत्री खा रही दर दर ठोकरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को भेजा जेल, पुत्री खा रही दर दर ठोकरें
Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jail
पुत्री के साथ घर में सो रहे युवक को पुलिस रात में पकड़ ले गई। युवक के पास से नशीला पाउडर दिखाकर उसको जेल भेज दिया। पिता के जेल जाने से पुत्री की देखभाल करने वाला अब घर में कोई नहीं रह गया। पुलिस की इस कार्यशैली से गांव के लोगों में रोष व्याप्त है।
कसबा निवासी अनुरोध कुमार के माता-पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है। वह दस वर्षीय पुत्री शबनम के साथ घर में रहता है। मजदूूरी कर पुत्री का भरण पोषण करता है। सोमवार रात दरोगा सुरेंद्र कुमार सिंह ने अनुरोध को पकड़ कर थाने ले गए। गांव के लोगों के साथ जब सुबह शबनम थाने पहुंची तो उसको पता चला कि पिता को 70 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पुलिस ने जेल भेज दिया है।
दस वर्षीय शबनम का कहना है कि उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है। ग्रामीण जितेंद्र सिंह, भूरे, नजरूल समेत अन्य लोगों का कहना है कि अनुरोध नशा करता है। लेकिन उसने कोई अन्य अपराध नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।