{"_id":"6070952e8ebc3e8ca2545680","slug":"father-dies-after-buying-bike-for-daughter-s-wedding-farrukhabad-news-knp622553585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर वापस जा रहे पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर वापस जा रहे पिता की मौत
विज्ञापन
इंद्रेश के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदकर वापस जा रहे पिता को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर कब्जे में लिया है। दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़गांव के मजरा हरसिंहपुर निवासी इंद्रेश सिंह राठौर(48) की बेटी सेजल की 22 अप्रैल को शादी है। इंद्रेश सिंह बेटी की शादी में देने के लिए शुक्रवार को चचेरे भाई जोगेंद्र सिंह के साथ बाइक खरीदने फर्रुखाबाद आए थे। नई बाइक गांव का एक युवक लेकर आ रहा था। वहीं इंद्रेश अपनी बाइक से जोगेेंद्र के साथ गांव जा रहे थे।
इटावा-बरेली हाईवे पर गांव कन्हैया मुरहास के सामने फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। डंपर का पहिया इंद्रेश के सिर के ऊपर से निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लगने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जोगेंद्र सिंह को लोहिया अस्पताल भेजा। मौके से भीड़ हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इंद्रेश की मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व पुत्र अभिषेक, ऋषभ का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो-रोकर कह रही थी कि अब सेजल का कन्यादान कौन करेगा। रोते-रोते वह बेहोश हो गई। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बांधने का प्रयास कर रहे थे।

इंद्रेश सिंह राठौर का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD