फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   father day

कोरोना में पिता को खोया, फादर्स डे की खुशियां किससे साझा करें

Sat, 19 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
father day
मोहम्मदाबाद। इस बार महामारी में पिता को खोने वालों बच्चों के लिए फादर्स डे के मायने ही बदल गए। इस खास दिन का इंतजार करते जो बच्चे पहले से तैयारी कर पिता को विश कर सरप्राइज देते थे, वह लाडले अब पिता की याद में फादर्स डे मनाएंगे। सबसे दुखद पहलू यह है कि अब वह हैपी फादर्स डे किससे कहें।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी जयसिंह माथुर(49) वीरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। पत्नी ऊषा देवी ग्रहणी हैं। उनके एक पुत्र व दो बेटियां हैं। पुत्र शिवम बीटेक कर चुका है। अब दिल्ली में है। बड़ी बेटी शिवानी इंटर व छोटी बेटी हिमानी हाईस्कूल में है। पंचायत चुनाव में जयसिंह की ड्यूटी लगी थी। 15 अप्रैल वह प्रशिक्षण लेने गए। वहां से लौटने के बाद उन्हें बुखार आ गया। इसके बाद तबियत बिगड़ती चली गई। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन

आक्सीजन स्तर कम होने पर अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं मिला। 26 अप्रैल को तड़के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। नम आंखों से बेटे शिवम ने कहा कि हर बार वह फादर्स डे़ पर पापा की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाते थे। इस बार भी स्टेटस पर फोटो तो लगाएंगे, लेकिन विश किसे करें। पिता उसे कामयाबी की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना देख रहे थे। अब उसका हौसला कौन बढ़ाएगा और कामयाबी पर खुशी कौन मनाएगा। पिता की कमी पूरे परिवार के दिल को कचोट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed