फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father buried under debris after wall collapse, two sons injured

Farrukhabad News: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे पिता की मौत, दो पुत्र घायल

Wed, 20 Mar 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 20 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Father buried under debris after wall collapse, two sons injured
कमालगंज। गड्ढा खोदने के दौरान कच्ची दीवार गिरने से पिता व दो पुत्र मलबे में दब गए। पत्नी के चीखने चिल्लाने पर लोगों ने पहुंचकर मिट्टी को हटाया। तीनों को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर निजी वाहन से तीनों को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों पुत्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहवलापुर निवासी समरपाल सिंह (50) खेती करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह घर के पीछे कच्ची दीवार के पास पिलर बनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। पुत्र रोहित (22) व मोहित (19) भी साथ में काम कर रहे थे। गड्ढा खोदने के दौरान करीब आठ फीट ऊंची कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में तीनों को दबा देख समरपाल की पत्नी गुड्डी देवी चिल्लाने लगी। इस पर परिवार व आस- पास लोगों ने पहुंचकर मिट्टी को हटाकर जैसे- तैसे तीनों को निकाला। समरपाल की हालत गंभीर होने पर परिजन निजी वाहन से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने समरपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों पुत्रों के अंदरूनी चोटें आई हैं। शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पत्नी गुड्डी देवी, मां शारदा देवी आदि परिजन बिलखने लगे। सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के राजवीर ने बताया कि समरपाल की तीन पुत्री रिंकी, लाली व शिवानी हैं। उसके चार भाई शिशुपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, पप्पू व छोटे हैं। उसके पुत्र रोहित का विवाह बीती छह मार्च को ही हुआ है। दोपहर को एसडीएम सदर गजराज सिंह, सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि दीवार गिरने से मलबे में दबे किसान की मौत हो गई। जबकि दो पुत्र घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed