फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehgarh's daughter Rajni Chauhan will represent India in the United Nations

Farrukhabad News: संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रखेंगी फतेहगढ़ की बेटी रजनी चौहान

Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fatehgarh's daughter Rajni Chauhan will represent India in the United Nations
फोटो-21 रजनी चौहान।
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ की बेटी रजनी चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन किया। पूर्व सैनिक उदय वीर सिंह की पुत्री एवं कर्नल अजय प्रताप सिंह की बहन रजनी चौहान को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय, न्यूयॉर्क में होने वाले एक प्रतिष्ठित वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होने और विचार प्रस्तुत करने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम विश्व दिव्यांग संघ (डब्ल्यूडीयू) की ओर से संयुक्त राष्ट्र कॉन्फ्रेंस रूम में कॉस्प 19 के दौरान 8 से 11 जून के मध्य होगा। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय दिव्यांग व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली सूचकांक सेवाएं रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, सुविधाओं और अधिकारों का वैश्विक स्तर पर मूल्यांकन करते हुए उन्हें और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा करना है। कर्नल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर रजनी चौहान पूरे भारत की ओर से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगी। वे वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के बीच भारत का पक्ष रखते हुए दिव्यांगजन के अधिकारों और सेवाओं पर विचार साझा करेंगी। वहीं रजनी चौहान ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed