फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehgarh Festival's colorful debut, spectacular performances

फतेहगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज, शानदार प्रस्तुतियां

Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fatehgarh Festival's colorful debut, spectacular performances
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ महोत्सव का शनिवार को रंगारंग आगाज हो गया। बच्चों ने स्वागत गीत और डांस से अतिथियों का मन मोह लिया। सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने फीता काटकर तथा मां शारदा के समक्ष दीप जलाकर, पुष्पांजिल से आयोजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

छात्रा आकृति चौहान ने गणेश और अंशू शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संयोजक रिजवान ताज और विजय यादव का डा. शाकिर अली मंसूरी ने सीडीओ को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद तौकीर खां के संयोजन में भारत का स्वतंत्रता संग्राम एक साझा प्रयास विषय पर सेमीनार हुआ। इसमें राकेश चौहान, सगीर अहमद, रमेश चंद्र कठेरिया, सुमन राठौर, मजहर मोहम्मद खां, सर्वेश अग्रवाल, राकेश सागर, संजय राठौर, इंद्रा चौहान, युनुश अंसारी, अनिल मिश्रा, विजय कटियार, मिर्जा हसन अशरफ आदि ने विचार व्यक्त किए। सेमीनार की अध्यक्षता डा.फारुक अंसारी ने की।
विज्ञापन

स्वागत गीत रखा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं प्रस्तुत किया। अमेठी जदीद की बालिकाओं ने समूह नृत्य, प्राइमरी स्कूल रोशनाबाद ने लघु नाटिका, राधाकृष्ण का नृत्य आदि प्रस्तुतियां दीं। प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण आदि ने स्टाल लगाए। इस मौके पर नारायण त्रिवेदी, हाजी अल्लादीन, डा. जितेंद्र कटियार, भारती मिश्रा, अनुसुइया दीक्षित, जुमुर्रद बेगम, रमला राठौर, अलीम अब्बासी, रफी अंसारी, मोहसिन शम्सी, ओमप्रकाश चौटाला, अंकुर मिश्रा, जीसान कुरैशी, मनोज कुमार मंजुल, राहुल परमार, शरीफ मंसूरी आदि रहे. संचालन राजीव बाजपेई व अनिल मिश्रा ने किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में आज के कार्यक्रम
पांच जनवरी को सुबह सात बजे से साइकिल रेस, क्रास कंट्री रेस, महिला सम्मेलन, किसान गोष्ठी, प्रतीक संसद व शाम सात बजे से प्रदेश स्तरीय कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed