फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fasting people repented of their sins in the court of Allah

Farrukhabad News: अल्लाह की बारगाह में रोजेदारों ने की गुनाहों से तौबा

Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
fasting people repented of their sins in the court of Allah
फर्रुखाबाद। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज को लेकर उमड़ी भीड़ से मस्जिदों छोटी पड़ गईं। नमाज बहुत ही पुरसुकून माहौल में अदा की गई। रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में गुनाहों से तौबा की। घरों में महिलाओं, बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में जैसे ही मस्जिदों से अल्लाह-हू-अकबर की सदाएं गूंजी, तो लोगों ने मस्जिदों की तरफ रुख किया। नमाजियों की अधिक संख्या को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने नमाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए। गर्मी से राहत के लिए मस्जिदों में कूलर व धूप से बचाने के लिए पंडाल लगवाए। घुमना स्थित जामा मस्जिद में खुली छत व गर्म फर्श पर रोजेदारों ने चिलचिलाती धूप में अलविदा की नमाज अदा की। अन्य मस्जिदों में भी जगह कम पड़ गई।
विज्ञापन

मौलाना मुफ्ती मोअज्जम अली ने कहा कि अलविदा-अलविदा माहे रमजान अलविदा। मस्जिद में नमाजियों की आंखें नम हो गईं। मौलाना ने कहा कि यह मुकद्दस महीना हमसे जुदा हो रहा है। हम लोगों को इस महीने अल्लाह के करीब आने का मौका मिला था, वह भी हमसे जुदा हो गया। अल्लाह हम सबने इस महीने जितनी इबादत की है, उसको कुबूल फरमा और हम सबको नेक रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमा। उन्होंने मुल्क में भाईचारा कायम रखने की दुआ मांगी। इसके अलावा शहर की अन्य सभी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुुमार मीणा, एएसपी, सीओ सिटी समेत तमाम पुलिस अफसर शहर में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी ईदगाह में सुबह नौ बजे, नई ईदगाह में सुबह आठ बजे, काजी मस्जिद सुबह आठ बजे, मस्जिद फजल-ए-रहमानी सुबह 8:30 बजे, आम वाली मस्जिद सुबह 7:30 बजे, मदीना मस्जिद सुबह आठ बजे, मस्जिद शमशेर खानी सुबह आठ बजे, फतेहगढ़ पत्थर वाली मस्जिद सुबह 8:45 बजे, मस्जिद हुसैनिया मुजीबिया सुबह आठ बजे, वारा खां मस्जिद 8:30 बजे व अन्य छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed