{"_id":"66158b1b0b15b9a32000ff3f","slug":"fast-food-vendor-beaten-up-mlas-gunner-misbehaved-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102618-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फास्टफूड विक्रेता को पीटा, विधायक के गनर से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फास्टफूड विक्रेता को पीटा, विधायक के गनर से अभद्रता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधायक के आवास के सामने कुछ दबंगों ने फास्ट फूड विक्रेता को पीट दिया। बचाने पहुंचे विधायक के गनर से भी अभद्रता कर दी। विधायक के गनर व अन्य युवकों ने तीनों की जमकर पिटाई की। दो को आवास विकास पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक को परिजन अपने साथ ले गए।
कादरीगेट थाने के आवास विकास तिराहे पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य का आवास है। सामने फुटपाथ पर प्रवीण के यहां दो युवकों ने आइसक्रीम खाई। बैठने के लिए पास में ही फास्ट फूड विक्रेता राकेश कुमार का स्टूल खींचा, तो उसमें जुड़े तीन अन्य स्टूल गिर गए। इस पर युवक गाली गलौज करने लगे। राकेश ने विरोध किया, तो उसने मारपीट कर दी और चले गए। कुछ ही देर में दोनों दबंग एक अन्य साथी को लेकर पहुंचे। फुटपाथ पर लगी दुकान से बेल्ट उठाकर पीटना शुरू कर दिया। विधायक के गनर ने पहुंचकर बचाना चाहा, तो उसके साथ भी अभद्रता कर दी।
इसके बाद पहुंचे दो अन्य गनर और पीआरओ रोहित समेत अन्य युवकों ने तीनों की जमकर पिटाई की। कुछ ही देर में एक युवक के परिजन आए, तो उसे छोड़ दिया गया। दो अन्य युवकों को आवास विकास चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान काफी भीड़ जमा रही। थाना इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों की डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -