फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabd news,farrukabad

जैतपुर के पीठासीन अधिकारी बीमार, छह सौ मतपत्र चोरी

Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
farrukhabd news,farrukabad
फर्रुखाबाद। जैतपुर मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी मंगलवार देर रात बीमार हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। इसी बीच किसी ने उनके झोले में रखे 600 मतपत्र चुरा लिए। घटना की सूचना पर डीएम व एसपी ने गुरुवार सुबह केंद्र पर पहुंचे। यहां डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी कृष्ण कुमार पोलिंग पार्टी के साथ जैतपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान पेटिका सहित मतपत्रों को सुरक्षित रखने के बाद मतदान केंद्र में ही सो गए। रात लगभग 11.30 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और पीठासीन अधिकारी को लेकर लोहिया अस्पताल के लिए निकली। इस दौरान गांव के लोग भी पहुंच गए। एंबुलेंस के जाने के दौरान किसी ने पीठासीन अधिकारी के झोले से 600 मतपत्र चुरा लिए। इलाज के बाद सुबह छह बजे कृष्ण कुमार केंद्र पर पहुंचे। झोले से मतपत्र गायब देखकर पुलिसकर्मियों से जानकारी की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। इस पर अधिकारियों को सूचना दी। इस पर डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। केंद्र पर प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा था। डीएम ने प्रेक्षक से वार्ता करने के बाद मतदान शुरू करवा दिया। अन्य मतपत्र मंगा लिए गए। यहां मतदान डेढ़ घंटे बाद 8.30 बजे शुरू हो सका। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि मतपत्र किसी ने चुरा लिए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी बीमार हो गए थे। उनको रात में एंबुलेंस से लोहिया भिजवाया गया। मतदान केंद्र से मतपत्र गायब हो गए। उस सीरियल नंबर के आगे के मतपत्र से मतदान कराया गया। गायब हुए मतपत्रों के सीरियल नंबर को ध्यान में रखकर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed