फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad's potato will go to Dubai, Malay Shia, Nepal

Farrukhabad News: दुबई, मलयेशिया, नेपाल जाएगा फर्रुखाबाद का आलू

Thu, 16 Mar 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad's potato will go to Dubai, Malay Shia, Nepal
फर्रुखाबाद। आलू का दुबई, मलयेशिया, नेपाल आदि देशों में निर्यात किया जाएगा। कुछ राजनीतिक दल भंडारण में समस्या की अफवाहें फैला रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए छोटे से बड़े अधिकारी शीतगृहों में ड्यूटी कर रहे हैं। यह बात सातनपुर मंडी में बुधवार को पहुंचे उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार व कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी पहुंचने पर पैर में फ्रैक्चर होने से राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कार से उतरने के बाद वॉकर के सहारे पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की हितैषी सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शीतगृहों में लगा दिया है। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद इस स्थिति में वे किसानों की समस्याएं जानने आए हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि 95 प्रतिशत आलू शीतगृहों में भंडारित किया गया है। शीतगृहों में किसानों की जगह व्यापारियों का आलू भंडारित करने के सवाल पर राज्य मंत्री बोले कि इसका कोई भी रिकार्ड नहीं है। मंडी में गेटपास पर भी सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि मंडी की उन्हें जानकारी है, स्थिति ठीक चल रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में कुल पैदावार का 35 प्रतिशत आलू उत्तर प्रदेश में होता है। पूरे प्रदेश में 242 लाख मीट्रिक टन आलू उपज का आंकड़ा है। वर्ष 2017 से पहले 155 लाख मीट्रिक टन उपज थी। शीतगृहों में 162 लाख टन भंडारण क्षमता है। अब तक प्रदेश में 72 प्रतिशत भंडारण हुआ है। दूसरे दल के लोग भंडारण न किए जाने का भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। बिक्री के लिए दुबई में देश के आलू का स्टाल लगाया गया था। साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का दुुबई से एमओयू हुआ है। इसके अलावा मलेशिया, कतर, नेपाल में आलू का निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने शीतगृहों में भंडारण भी देखा
राज्यमंत्री ने पीके शीतगृह, समृद्धि शीतगृह, श्रीराम शीतगृह, नवीन आलू मंडी सातनपुर, एचएम शीतगृज में भंडारण की स्थिति देखी। राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों को आलू की कोई समस्या नहीं है। कुछ शीतगृह भर चुके हैं तो कई में 75 प्रतिशत तक खाली हैं। राज्य मंत्री सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के श्रीराम शीतगृह पहुंचे। पूर्व सांसद ने अधिकारियों की शिकायत की। इस पर राज्य मंत्री ने सातनपुर मंडी में पहुंचने के बाद एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति पर नाराजगी जताई। एडीएम से कहा कि वे पूर्व सांसद से मिलकर उन्हें संतुष्ट करें। अन्यथा वे अधिकारियों पर भी कार्रवाई करना जानते हैं। इस पर एडीएम ने कहा कि वे तो जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण करने गए थे। राज्यमंत्री ने उनकी एक न सुनी और सपा के पूर्व सांसद से मिलकर संतुष्ट करने की बात पर अड़े रहे।

नेपाल में निर्यात के लिए ट्रक को दिखाई झंडी
आलू निर्यातक सुुधीर कुमार शुक्ला ने 300 क्विंटल आलू नेपाल में निर्यात के लिए भेजा है। राज्य मंत्री ने ट्रक को झंडी दिखाकर मंडी से रवाना किया। इस दौरान दिए गए ज्ञापन में सुधीर शुक्ला ने कहा कि सातनपुर मंडी में सर्वाधिक आलू आता है। यहां से आलू निर्यात, पैकिंग, ग्रेडिंग के लिए कोई जगह नहीं है। मंडी निदेशक ने जो स्थान दिया है, उसके लिए अधिकारियों ने कोई लिखित अनुमति नहीं दी। उन्होंने निर्यात होने वाले आलू पर मंडी शुल्क न लेने, निर्यात का लक्ष्य निर्धारित करने व निर्यातक को परिवहन भाड़ा में अनुदान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed