फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad's daughter shines in Prayagraj, Pratishtha wins bronze medal

Farrukhabad News: प्रयागराज में चमकी फर्रुखाबाद की बेटी, प्रतिष्ठा ने जीता कांस्य पदक

Sun, 10 May 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 10 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad's daughter shines in Prayagraj, Pratishtha wins bronze medal
फोटो-41 मेडल के साथ मौजूद प्रतिष्ठा। स्रोत: स्वयं
कंपिल। थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास की प्रतिभाशाली छात्रा प्रतिष्ठा यादव ने प्रयागराज में हुई 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। कक्षा 12 की छात्रा प्रतिष्ठा ने 7 और 8 मई को ऊंची कूद स्पर्धा में 4.98 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतिष्ठा ने अपने खेल कौशल, मेहनत और अनुशासन से कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतिष्ठा के चाचा अमरीश यादव ने बताया कि वह वर्तमान में अपने पिता देवेंद्र कुमार के साथ लखीमपुर में रहकर पढ़ाई और खेल की तैयारी कर रही हैं। देवेंद्र कुमार पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। बेटी की सफलता पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed