{"_id":"61cca0d5fc981b15f11ce17f","slug":"farrukhabad-will-get-the-gift-of-link-expressway-farrukhabad-news-knp672448534","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद को मिलेगी लिंक एक्सप्रेस-वे की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद को मिलेगी लिंक एक्सप्रेस-वे की सौगात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कालेज मैदान में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवा?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की फिर सरकार बनी तो फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। कहा कि बबुआ की सरकार में गरीबों के आवास नहीं बने। अब गरीबों के आवासों का धन दीवारों से निकल रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें जनविश्वास यात्रा के आगमन पर शहर के क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित जनसभा में कहीं।
अपनी सरकारी की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि हमारी पार्टी के लोग कोरोना के समय आपके बीच थे। डबल इंजन की सरकार आपको डबल राशन भी मुफ्त दे रही है, पर कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां थे, आप उनसे जरूर पूछना। ये सभी गायब थे या घरों को क्वारंटीन हो गए थे। कहा कि हमारी सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी हैं।
बबुआ की सरकार में नौकरी देने के लिए चाचा, मामा और भाई लिस्ट बनाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा बबुआ की सरकार में हड़प लिया गया, जो अब दीवारों से निकल रहा है। कहा कि देश में सबसे अधिक शासन कांग्रेस ने किया। इन्हीं की सरकार में भाजपा, आरएसएस व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते थे। मालेगांव की घटना इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
यह भी कहा कि पिछली सरकारों में माफिया को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। अब हमारी सरकार में माफिया की संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा, पर कांग्रेस डरती थी कि पाकिस्तान पर हमले से कहीं वोट बैंक नाराज न हो जाए। काशी के विकास की बात करते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में कब्रिस्तान का निर्माण होता था।
पिछली सरकारों में रोज दंगे होते थे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और अन्य त्योहारों के मनाने पर रोक लगती थी, पर अब ऐसा नहीं है। साढ़े चार साल में हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। कहा कि रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर हमने दो हजार कर दिया है। उन्हें साल में दो साड़ियां भी मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने 196.21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मंच पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया, जनविश्वास यात्रा प्रभारी बाबूराम निषाद, सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहे।