{"_id":"603e733ff58659168c51eba0","slug":"farrukhabad-two-brothers-arrested-for-making-fake-ticket-details-of-35-tickets-mobile-and-laptop-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: फर्जी तरीके टिकट बनाने में दो भाई गिरफ्तार, 35 टिकट का ब्योरा, मोबाइल और लैपटॉप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: फर्जी तरीके टिकट बनाने में दो भाई गिरफ्तार, 35 टिकट का ब्योरा, मोबाइल और लैपटॉप बरामद
Tue, 02 Mar 2021 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद में रेलवे सुरक्षा बल ने गंजडुंडवारा की एक दुकान में छापा मारकर फर्जी तरीके से आरक्षित टिकट बनाने में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई सात फर्जी आईडी से टिकट बनाते थे। उनके पास से 35 टिकट का ब्योरा, रुपये, मोबाइल और लैपटाप बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल कासगंज के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार झा ने बताया कि फर्जी तरीके से तत्काल आरक्षित टिकट बनाने की सूचना पर गंजडुंडवारा के मोहल्ला खेरू में एहतशाम अंसारी की इलेक्ट्रिक की दुकान पर छापा मारा गया। दुकान में लैपटॉप पर एहतशाम को भाई इंतिशाम काम करता मिला।
उसने बताया कि एहतशाम के साथ ई-टिकट बनाने का काम करता है। तकनीकी टीम ने लैपटॉप, तीन मोबाइल आदि की जांच की तो मामला पकड़ में आ गया। टीम को ऑनलाइन टिकट बनाने वाली सात फर्जी आईडी मिलीं। मोबाइल व्हाट्सएप से 35 तत्काल टिकट भेजने का डॉटा मिला। यात्रियों से जो चैटिंग में फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
विज्ञापन
33 टिकट पर यात्रा की जा चुकी है। इनकी कीमत 44581 रुपये थी। टीम ने फर्जी आईडी के जरिये रेल टिकट बनाने के आरोप में एहतिशाम व इंतिशाम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, प्रिंटर और 19040 रुपये बरामद हुए। आरपीएफ ने दोनों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराकर फतेहगढ़ स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।