फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: The accused of attempted rape cut the vein in the hospital, there was a stir after seeing the blood

फर्रूखाबाद: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी ने अस्पताल में काटी नस, लहूलुहान देख मचा हड़कंप

Thu, 23 Dec 2021 01:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: The accused of attempted rape cut the vein in the hospital, there was a stir after seeing the blood
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ने हाथों की नस काट लीं। इससे हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ ने उसका इलाज किया। वार्ड से छुरी बरामद कर पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


कमालगंज थाने के गांव खुदागंज के ठाकुर मोहल्ला निवासी सोनू ठाकुर (35) पर चार दिन पूर्व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार दोपहर दो बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी पुरुष वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे सोनू वार्ड के ही बाथरूम में गया। उसने वहीं अपने सीधे हाथ की नशें काट लीं। लहूलुहान हालत में चीखता हुआ बाहर निकला, तो वार्ड के स्टाफ में हड़कंप मच गया। मौके पर डाक्टर ने पहुंचकर उसका इलाज किया। मौके पर मिली छुरी बरामद कर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। सोनू ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय किया जा रहा है। पुलिस परेशान कर रही है। झूठे मामले में फंसा रही है, जबकि उसका कोई दोष नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed