फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Teenager's death, accused of murder

फर्रुखाबाद : किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Teenager's death, accused of murder
वंदना की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराई गई किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगुरापुर निवासी नंदराम की 17 वर्षीय बेटी वंदना देवी की शुुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसको सीएचसी लेकर गए। वहां से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन उसको शहर के नर्सिंगहोम में ले गए। रविवार की सुबह वंदना की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

पिता नंदराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता नंदराम ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि पड़ोसी से उनकी रंजिश चल रही है। बेटी वंदना का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बेटी पड़ोसी के घर से लौटी, तभी उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसको जहर देकर मारा गया है। डॉ. मानसिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। जहर की पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed