फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Tank providing water to eight thousand people stalled for two years

फर्रुखाबाद : आठ हजार लोगों को पानी उपलब्ध कराने वाली टंकी दो वर्ष से ठप

Sun, 10 Jul 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Tank providing water to eight thousand people stalled for two years
विपिन कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। छह गांवों की आठ हजार आबादी को पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई टंकी से जलापूर्ति दो साल से ठप है। इन गांवों में लगे लगभग 125 हैंडपंपों में से 50 रीबोर की स्थिति में हैं। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दूरदराज लगे हैंडपंपों से लोग पानी लाने के लिए मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरोली में बनी टंकी से गांव के अलावा मजरा ऊंची गधेड़ी, नीची गधेड़ी, नगला इंद्र, भारत नगर, नगला झबरा में पानी की आपूर्ति की जाती थी। गांव कुरार निवासी विनोद कुमार टंकी की देखरेख करते थे। 25 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण वर्ष 2008 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हुआ था।
विज्ञापन

टंकी के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी नहीं बनी है। नवंबर 2020 में स्टार्टर खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई। कुछ दिन बाद स्टार्टर ठीक कराया गया। इसके बाद स्टार्टर चोरी हो गया। दो नलकूपों में एक खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के प्रवीण, किशन मुरारी, आदित्य ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। बारिश भी नहीं हो रही है। तालाब सूखे पड़े हैं। ऐसे में मवेशियों को हैंडपंपों से पानी पिलाने और नहलाने में खासी दिक्कत होती है। घरों के लिए भी हैंडपंपों से ही पानी भरकर लाना पड़ता है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कुमार ने बताया कि पानी की टंकी दो वर्ष से बंद है। इससे लोगों को पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
गोपाल गुप्ता ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरने में दिक्कत होती है। टंकी चालू हो जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। महिलाओं को भी दूर से पानी भरकर नहीं लाना पड़ेगा।
ग्राम प्रधान शीतला देवी ने बताया कि पानी की टंकी अभी ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई है। बिछाई गई पाइप लाइन कई जगह टूटने की शिकायत मिली है। अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही ब्लाक का चार्ज लिया है। पानी की टंकी बंद होने के संबंध में जानकारी की जाएगी। उसे शीघ्र ही चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।

गांव सिरोली में पानी की टंकी। संवाद

गांव सिरोली में पानी की टंकी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed