{"_id":"5f15c8b98ebc3e9ff455f1fd","slug":"farrukhabad-social-distancing-is-not-being-followed-in-chc-farrukhabad-news-knp5722918104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः सीएचसी में नहीं हो पा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः सीएचसी में नहीं हो पा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
विज्ञापन
सीएचसी कायमगंज में एंटी रैबीज कक्ष के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। सीएचसी में इन दिनों एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इससे वहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों ने बताया ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी बार-बार यहां से उठकर चले जाते हैं। इसलिए भीड़ जमा हो जाती है।
सोमवार को सीएचसी के एआरवी इंजेक्शन वाले कक्ष के बाहर बार-बार भीड़ जमा हो रही थी। जानकारी पर पता चला कि लोग एआरवी लगवाने आए हैं। स्वास्थ्य कर्मी उठकर चले गए हैं। फार्मासिस्ट ने बताया इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इसलिए उठना पड़ा, स्टोर से निकाल रहे हैं। इमरजेंसी में भी ड्यूटी है।
वहां भी देखना पड़ रहा है। वहां खड़े तीमारदार मोहल्ला बगिया निवासी कैलाश बाबू ने बताया उनके बेटे देव बाबू को तीसरा इंजेक्शन लगना है। काफी देर से बैठे हैं। गांव कुबेरपुर निवासी जफर अली ने बताया आधा घंटे से खड़े हैं। जब तक नंबर आया तब तक इंजेक्शन खत्म होने की बात कहकर कर्मचारी चले गए। गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी रानी देवी ने बताया उन्हें 15 किमी चलकर जाना है। इंतजार करना ही ठीक है। गुलाबाजनगर निवासी सोनतारा ने बताया उनके 12 वर्षीय पुत्र सोनू को इंजेक्शन लगना है। पहले दिखाने की होड़ में भीड़ में धक्कामुक्की होती है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि आने वाले लोगों की लाइन लगवा उचित दूरी पर खड़ा कराया जाएगा। एंटी रैबीज कक्ष में लगातार स्वास्थ्य कर्मी को बैठाया जाएगा।