{"_id":"62e6c6d53beeea0432712525","slug":"farrukhabad-old-man-dies-in-tempo-collision-accused-of-murder-farrukhabad-news-knp71052322","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : टेंपो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : टेंपो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रामौतर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारा पट्टी के पास दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की चाची ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरदोई जिले के थाना अरवल के गांव दुलारपुर निवासी रामौतार (60) शहर में मजदूरी करते थे। रविवार को मजदूरी न मिलने पर टेंपो से घर जा रहे थे। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारा पट्टी गांव के पास सामने से आ रहे अन्य टेंपो से उनकी टेंपो की भिड़ंत हो गई। इससे रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया।
टेंपो में बैठी एक बच्ची के हाथ में मामूली चोट आई। सूचना पर अस्पताल पहुंचीं चाची बिटोली ने बताया कि जिस टेंपो से टक्कर हुई है, उसके चालक से शनिवार को ही रामौतार का विवाद हुआ था। वह टेंपो भी पीछे से ही जा रहा था।
विज्ञापन
उसने तेजी से आगे निकलने के बाद वापस आकर सामने से जान बूझकर टक्कर मार दी। इससे भतीजे रामौतार की मौत हो गई। परिवार में पत्नी मायावती, बेटे सत्यराम, आत्माराम और हरिओम और बेटी मिथलेश, नन्हीं और शांति हैं। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

रोते बिलखते रामौतार के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD