फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,vidhayak,samadhan day

सीएमओ पर भड़कीं विधायक, दी चेतावनी

Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,vidhayak,samadhan day
कायमगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से गुहार करते घसिया चिलौली के पीड़ित। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। विधानसभा व एमएलसी चुनाव के बाद पहली बार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने भी शिकायतें सुनीं। बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर वह सीएमओ पर भड़क गईं। चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाएं न सुधरीं तो वह डिप्टी सीएम से शिकायत करेंगी। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. सुरभि ने समाधान दिवस में मौजूद सीएमओ से कहा कि वे खुद पेशे से डॉक्टर हैं। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। फैजबाग सीएचसी पर तैनात डॉक्टर कभी मिलते ही नहीं हैं। पिछले साल क्षेत्र में छह उपस्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं, वह हमेशा बंद रहते हैं। उन सभी केंद्रों पर तैनात एएनएम की सूची मांगी। इस पर सीएमओ उन्हें सूची मंगाकर दी और जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का वादा किया।
विज्ञापन

पहले के मुकाबले इस बार कायमगंज तहसील में दोगुने फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के सामने अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद व राशन वितरण संबंधी आईं। गांव पहड़ापुर निवासी गोरक्षा दल के तहसील अध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि गांव में 50 साल पहले सात बीघा जमीन स्कूल को दी गई थी। प्रबंधक उसमें खेती करा रहे हैं। इस भूमि को मुक्त कराकर गोशाला को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। गांव गुलबाज नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह ने शिकायत की कि उनका एरियर पंजाब नेशनल बैंक में आया था। बैंक कर्मियों ने धन का गबन कर दिया। राईपुर चिन्हटपुर के कंचन, राजू व अन्य लोगों ने राशन दुकानदारों पर घटतौली का आरोप लगाया और पात्रों को राशन न देने की शिकायत की।
गांव नियामतपुर ढिलावली निवासी अभिलाक सिंह ने कहा कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया हैं। जिलाधिकारी ने शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि जनता की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीना, एसडीएम गौरव शुक्ला, सीएमओ सतीश चंद्रा, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे आदि मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 296 शिकायतें आईं, इनमें 17 का निस्तारण हो सका।
घसिया चिलौली के पीड़ितों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार
कायमगंज। कासगंज सड़क हादसे में गांव घसिया चिलौली के आठ लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। इस पर पीड़ित परिवार डीएम के दरबार में पहुंचे। कहा कि हादसे में घायल कमलेश शर्मा को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज ठीक नहीं मिला तो उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी खर्च हो रहा है।
उनकी आर्थिक स्थित को देखते हुए मदद की मांग की। कहा कि अभी तक उन लोगों को कोई सरकारी मदद नहीं मिली है। इस पर डीएम ने हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि सबसे पहले आवास दिलाया जाएगा।
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता की। इस दौरान वहां मीना की पुत्री कोमल रोते-रोते बेहोश हो गई। मीना की हादसे में मौत हो गई थी। साथ आईं महिलाओं ने कोमल को संभाला। विधायक डॉ. सुरभि ने सीएमओ से कहा कि अलीगढ़ के सीएमओ से संपर्क कर घायल कमलेश शर्मा की मदद कराएं।
पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे डीएम
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम गौरव शुक्ला के साथ गांव चिलौली में पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे। उनके जर्जर आवास देखे और कहा कि जल्द ही उन्हें आवास दिलाए जाएंगे। अधिकारियों के समक्ष महिलाएं बिलख पड़ीं। डीएम ने उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान मृतका मंजू व मीना के देवर नन्हें ने कहा कि पहले तो विधायक यहां आईं नहीं, शुक्रवार को आईं और कह दिया कि अब जब नौकरी मिले तभी लड़कियों की शादी करना। इस बात का ग्रामीण बुरा मान गए।

ग्रामीण कहने लगे अब विधायक नौकरी दिला दें। पीड़ितों का कहना है कि कुछ उन्हें मुआवजा आदि मिल जाए तो वे अपने बच्चों की शादी कर दें। डीएम उन्हें जल्द मदद दिलाने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed