फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,transfar,doctor

नौ डॉक्टरों का तबादला, डीएम ने कार्यमुक्त करने से रोका

Sat, 02 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,transfar,doctor
फर्रुखाबाद। जनपद में पहले से डॉक्टरों की कमी थी। ऐसे में नौ का तबादला गैरजनपद हो गया है। हालांकि जिलाधिकारी ने इन्हें कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है। डॉक्टर अगर गैरजनपद जाते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। बरेली के महिला अस्पताल से डॉ. शशि कटियार को फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है। उनकी लोहिया महिला अस्पताल में तैनाती होगी।
विज्ञापन

जनपद में सीएमओ सहित डॉक्टरों के 130 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष मात्र 50 डॉक्टरों की तैनाती है। एसीएमओ डॉ. हनी मल्होत्रा व डॉ. मोहम्मद मलिक आलमगीर घर बैठे पगार ले रहे हैं। इनमें भी नौ डॉक्टर विशेष अनुरोध पर गैर जनपदों के लिए स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें डॉ. अभिषेक कुमार को फतेहपुर, डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्रा को लखनऊ, डॉ. गौरव राजपूत को मैनपुरी, डॉ. शिवानी चंद्रा को इटावा, डॉ. हरि माधव शरण को कन्नौज, डॉ. अमित अग्रवाल को उन्नाव, डॉ. सोनी कठेरिया को इटावा, डॉ. धन सिंह शाक्य को लखनऊ डॉ. विवेक विलियम दुबे को कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है। इन सभी डॉक्टरों का स्थानांतरण विशेष अनुरोध पर किया गया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विशेष अनुरोध के नाम पर सीएमओ कार्यालय में आवेदन भेजने के लिए भी जमकर खेल हुआ। स्टेनो ने सीएमओ के अनुमोदन पर स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजे थे।

इधर, सीएमओ कार्यालय में स्थानांतरण के क्रम में सभी नौ डॉक्टरों को कार्यमुक्त करने की भी तैयारी चल रही है। इसकी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed