{"_id":"62bde6275f14c448533df447","slug":"farrukhabad-news-shav-mila-kishan-farrukhabad-news-knp7051630137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता किसान का झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता किसान का झाड़ियों में मिला शव
विज्ञापन
नगला खारबंदी में रोते बिलखते राजेश के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चार दिन से लापता किसान का शव झाड़ियों में मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई की है।
मऊदरवाजा थाने के गांव भोपतनगला निवासी राजेश कुमार शाक्य (48) पड़ोसी गांव खरबंदी नगला बजीर में बटाई पर खेती करते थे। वह सोमवार सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। परिजन खोजबीन करते रहे। गुरुवार सुबह नगला बजीर का एक किशोर कांशीराम कालोनी मार्ग पर एक खाली प्लाट में खड़ी झाड़ियों के पास गया।
वहां बदबू लगने पर उसने अंदर देखा तो शव पड़ा था। सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पड़े पुत्र अजीत ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। राजेश की घड़ी कुछ पड़ी मिली। राजेश के तीन पुत्र और एक पुत्री है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।