फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,sansad,samadhan day

पैमाइश न करने पर सांसद ने लेखपाल को लगाई फटकार

Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,sansad,samadhan day
फर्रुखाबाद। शनिवार को हुए समाधान दिवस में राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार रही। डीएम और एसपी ने फतेहगढ़ व शहर कोतवाली में फरियादियों की समस्याओं को सुनाकर निस्तारण का भरोसा दिलाया। शमसाबाद थाने में सांसद, एसडीएम व सीओ कायमगंज समाधान दिवस में पहुंचे। सांसद ने खेत की पैमाइश न करने पर लेखपाल को फटकार लगाई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में हुए समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे। मोहल्ला वनखड़िया निवासी नीलम ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि सुशीला देवी उनके मकान में किराए पर रहती थीं।
विज्ञापन

उन्होंने मकान खाली करने के बाद बिजली का बिल नहीं जमा किया। सुशीला देवी को मौके पर बुलाकर दोनों पक्षों में वार्ता कराई गई। सुशीला देवी बिल जमा करने पर राजी हो गईं। दोनों में समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नौगवां निवासी राजेश ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि माता-पिता ने बंटवारा कर दिया था, पर भाई उसे मानने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस भेजकर उसके भाई को बुलाकर मामला निपटाने के निर्देश दिए। जनपद कन्नौज थाना तालग्राम के गांव गढ़िया निवासी नीरज चौहान ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव कुटरा में प्लाट है।
उसकी निहास दबंग लोगों ने तोड़ दी है। वह लोग प्लाट पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। मोहल्ला ग्रानगंज निवासी सलामत अली ने मोहल्ले के दबंग लोगों पर प्लाट पर निर्माण नहीं करने देने का आरोप लगाया। दोनों मामलों में पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। सात पुराने व दो नए प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया।
शहर कोतवाली में भी डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां भी राजस्व संबंधी मामले आए। जहानगंज में एएसपी अजय प्रताप व अतिरिक्त एसडीएम संजय कुुमार समाधान दिवस पर पहुुंचे। गांव महरूपुर खार निवासी गीता देवी ने गांव के दो दबंग लोगों पर दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। तीन अन्य शिकायतें भी राजस्व संबंधी आईं।
शमसाबाद में समाधान दिवस पर सांसद मुकेेश राजपूत, एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला, सीओ सोहराब आलम पहुंचे। गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी रेशमवती ने लेखपाल देवेंद्र पचौरी के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।

उसने आरोप लगाया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी लेखपाल उसकी खेत की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई। मोहल्ला गोदाम निवासी जुल्फिकार अली ने स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सांसद ने राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed