फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,garmee,bijli sankat,bijli katauti

फाल्ट से छह उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप, गर्मी में बिलबिलाए लोग

Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,garmee,bijli sankat,bijli katauti
शहर के बढ़पुर में बिजली लाइन में फाल्ट होने के बाद जलते केबल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था फेल हो गई है। रविवार रात 33 केवी लाइन में फाल्ट से ट्रांसमिशन सेंटर में लगे 63 एमवीए के ट्रांसफार्मर का जंफर जल गया। इससे शहर के छह उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई। करीब दो घंटे बाद उपकेंद्र चालू कर आपूर्ति दी गई, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

पुराने उपकरण लोड बढ़ने के साथ दम तोड़ने लगे हैं। रविवार रात करीब सवा नौ बजे बेवर रोड भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से शहर के 132केवी ट्रांसमिशन सेंटर के 63 एमवीए ट्रांसफार्मर का जंफर जल गया।
विज्ञापन

इससे फतेहगढ़, कुटरा, ठंडी सड़क, लकूला, जसमई और भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। रात 11:45 बजे जंफर जुड़ने के बाद 12 बजे तक सभी उपकेंद्र चालू हो गए। लोड पड़ते ही फीडर ट्रिप करने लगे। इससे रात में उपभोक्ताओं को एक घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल सकी। लोग गर्मी से बेहाल हो गए। सोमवार को दिन में भी एक घंटे निर्बाध बिजली किसी मोहल्ले को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सेनापति में रविवार रात 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल रही। इससे सोमवार को भी दिन भर बिजली न मिलने से लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। भीषण गर्मी में शहरी उपभोक्ताओं को 16 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल है।
बढ़पुर में फाल्ट से केबल जले
शहर के मिल्क डेयरी फीडर से जुड़े बढ़पुर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे फाल्ट हुआ। इससे पोल पर बंधे केबलों में आतिशबाजी सा नजारा दिखा। करीब 10 मिनट तक हुई स्पार्किंग के बावजूद लाइन ट्रिप नहीं हुई। आखिरकार लोगों ने फोन कर उपकेंद्र से बिजली बंद कराई। इसके बाद पहुंचे विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर करीब दो घंटे बाद फीडर चालू किया।
फीडर और ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोड
शहरी क्षेत्र में आठ विद्युत उपकेंद्र हैं। लकूला विद्युत उपकेंद्र का अंगूरीबाग, लालदरवाजा फीडर, ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र का चौक फीडर, रेलवे रोड फीडर, फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र का फतेहगढ़ फीडर, मिल्कडेयरी फीडर, कुटरा विद्युत उपकेंद्र का सिविल लाइन फीडर ओवरलोड हो गए हैं।

इससे उपकेंद्रों में लगे ट्रांसफार्मरों पर खतरा मंडराने लगा है। शहर में जगह-जगह छोटे और बड़े करीब 900 ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें 600 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। तीन दिन में पांच ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed