फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

कंपिल को पर्यटन स्थल बनाने का होगा प्रयास

Sat, 18 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कंपिल। पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कंपिल को पर्यटन नगरी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार से इसकी घोषणा कराने के लिए वह पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने एसडीएम व सीओ कायमगंज को शांति व्यवस्था के लिए अराजकतत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शादी समारोह में कायमगंज जा रहे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंपिल में आदेश वर्मा के प्रतिष्ठान पर फूल मालाओं से स्वागत किया। बताया गया कि सांसद मुकेश राजपूत कंपिल को पर्यटन नगरी घोषित कराने का प्रयास कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पर्यटन स्थल घोषित कराने का वादा कर गए थे।
विज्ञापन

चेयरमैन उदयपाल ने बताया कि कंपिल के विकास के लिए आठ वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग से चार करोड़ 83 लाख रुपये मिले थे। कैबिनेट मंत्री ने कंपिल के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेजो, वह पूरा प्रयास करेंगे। लालाराम शाक्य, किशनू चतुर्वेदी, कासिम अली, स्वदेश राजपूत, राजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed