{"_id":"62586d2e23056832ee7f22bc","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp691241582","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.19 लाख के गबन में पूर्व प्रधान व सचिव से वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.19 लाख के गबन में पूर्व प्रधान व सचिव से वसूली के आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत दुल्लामई में शौचालय निर्माण में 1.19 लाख के गबन की पुष्टि हुई है। नोटिस का जवाब न देने पर जिलाधिकारी ने गबन की धनराशि पूर्व प्रधान और सचिव से वसूलने के आदेश दिए हैं।
ग्राम पंचायत दुल्लामई निवासी रामबाबू, राजेश कुमार आदि ने सात सितंबर 2021 को विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने शौचालयों, खड़ंजा, काऊशेड, तालाब सुंदरीकरण आदि कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। पहली बार हुई जांच पर सवाल उठाए तो दोबारा जांच की गई। इसमें शौचालयों के निर्माण में एक लाख 19 हजार 100 रुपये का गबन पाया गया।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान नरायन देवी को नोटिस जारी कर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जबकि तत्कालीन सचिव कुंवर यशपाल सिंह ने जांच के कुछ बिंदुओं पर ही जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दोनों को सरकारी धन के गबन के दोषी मानते हुए पूर्व प्रधान नरायन देवी से 59,550 रुपये वसूलने के आदेश अपर जिलाधिकारी को दिए। जबकि तत्कालीन सचिव कुंवर यशपाल सिंह के वेतन से 59,550 रुपये की वसूली कर जनपद के स्वच्छता मिशन खाते में जमा कराने के आदेश जिला विकास अधिकारी को दिए हैं।