{"_id":"624c88b2f1b2146c4b710bc2","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp689545041","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूताओं को भोजन न नाश्ता, बेड पर चादर भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूताओं को भोजन न नाश्ता, बेड पर चादर भी नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में सीएचसी व पीएचसी पर प्रसूताओं के लिए भोजन व नाश्ते का कोई इंतजाम नहीं। उन्हें बेड पर बिछाने व ओढ़ने के लिए चादर भी नहीं दी जाती। मंगलवार को जब संयुक्त निदेशक ने मिशन इंद्रधनुष अभियान की हकीकत देखने पहुंची तो व्यवस्था की पोल खुल गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. सरोजबाला ने मिशन इंद्रधनुष अभियान की हकीकत जानने के लिए राजेपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव इमादपुर पमारान, करनपुर दत्त व अमृतपुर में भ्रमण कर लोगों से टीकाकरण की जानकारी ली। वहां मौजूद मिलीं एएनएम से टीका न लगवाने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर आशा कार्यकर्ताओं से ड्यूटी लिस्ट देखी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में पहुंची तो गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में दो प्रसूता भर्ती थीं। दोनों बेडों पर चादर नहीं बिछी थी। प्रसूता अपने घरों से लाईं चादरें ओढ़े थीं। जेडी ने प्रसूताओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल से न तो उन्हें भोजन मिला और न ही नाश्ता। इस पर जेडी ने स्टाफ से जानकारी की तो बताया गया कि चादरें धुलाई के लिए सीएचसी राजेपुर गईं हैं, इसी वजह से बेड पर नहीं बिछीं।
विज्ञापन
जेडी ने कहा कि जब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से व्यवस्थाओं के लिए मिलने वाला पैसा आखिर कहां जाता है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर कार्रवाई चेतावनी दी। संयुक्त निदेशक डॉ. सरोज बाला ने बताया कि अमृतपुर पीएचसी पर प्रसूताओं को भोजन व नाश्ता न दिए, बेड पर चादर न मिलने आदि व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने सीएमओ से जवाब मांगा है। व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी गई है।
धर्मगुरुओं से मिशन इंद्रधनुष अभियान में मांगा सहयोग
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने मंगलवार को कार्यालय सभागार में मिशन इंद्रधनुष अभियान सफल बनाने के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उनसे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक कर सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सुनहरी मस्जिद के मौलाना सदाकत हुसैन, मसेनी मस्जिद के हाफिज खुशनूद, मौलाना सैफ अली, हाजी नसरुद्दीन, पप्पन मियां के अलावा मानव शर्मा आदि मौजूद रहे।(संवाद)