फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

तापमान बढ़ने के साथ ओवरलोड होने लगे विद्युत उपकेंद्र

Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
ंपिल विद्युत उपकेंद्र पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तापमान बढ़ने से विद्युत उपकेंद्रों पर लोड भी बढ़ना शुरू हो गया है। कंपिल विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड हो गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के दो-दो विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड होने के करीब पहुंच गए हैं। उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि न होने से मई-जून में बिजली संकट हो सकता है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के तहत ग्रामीण खंड के क्षेत्र में 17, नगर क्षेत्र में 10 और कायमगंज खंड कार्यालय क्षेत्र में नौ विद्युत उपकेंद्र हैं। इनसे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं, किसानों को बिजली दी जाती है। तापमान बढ़ने से बिजली की मांग अधिक होने से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन

कंपिल विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे तीन फीडरों के माध्यम से करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों को बिजली दी जाती है। लोड बढ़ने से इस उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया। इससे गांवों को शिफ्टवार बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के पांचालघाट और कुटरा विद्युत उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। दोनों विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड के नजदीक पहुंच गए हैं। गर्मी और बढ़ने पर ओवरलोड होने से शहर के करीब 40 मोहल्ले और आसपास जुड़े 20 गांवों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। ग्रामीण विद्युत खंड के कमालगंज विद्युत उपकेंद्र पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इस उपकेंद्र से करीब 150 से अधिक गांवों को बिजली दी जाती है।
नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र से 140 गांवों को बिजली दी जाती है। संकिसा विद्युत उपकेंद्र में खराबी आने पर उसकी भी लाइन नीबकरोरी उपकेंद्र से जोड़कर किसानों और ग्रामीणों को बिजली दी जा रही है। गर्मी बढ़ते ही कमालगंज व नीबकरोरी उपकेंद्रों पर लोड बढ़ गया है। यही हाल रहा तो मई-जून में दोनों विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड होने से गांवों में बिजली संकट बनना तय है।

उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए भेजे गए हैं प्रस्ताव
अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कुटरा उपकेंद्र पर पांच एमवीए का एक और व पांचाल घाट विद्युत उपकेंद्र पर पांच के स्थान पर आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा है। अभी तक पास न होने से क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी है। दोनों उपकेंद्रों पर लोड लगातार बढ़ रहा है। कमालगंज व नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र की भी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। कंपिल विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड हो गया है। उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed