{"_id":"61ba40e0c5e9ac4c5c503b23","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6697614105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मोहल्लों की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मोहल्लों की बिजली रही गुल
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को सही करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तहसील तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में मंगलवार देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर से तेल निकल गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बिजली कर्मियों ने तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।
तहसील के पास चिलसरा मोड़ तिराहे पर एक ट्रांसफार्मर रखा है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे चिलसरा की ओर से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा जाली भी दूर जा गिरी। ट्रांसफार्मर से तेल बहने लगा। चालक ट्रक वहीं खड़ा करके भाग गया। सूचना पर मऊदरवाजा थाना पुलिस पहुंच गई। बिजली क र्मियों ने ट्रांसफार्मर से निकल रहे तेल को केन में किया तब तक 10 लीटर से अधिक ते बह चुका था। ट्रांसफार्मर में आई कमी के चलते टाउनहाल, रकाबगंज, तिकोना समेत चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर लीकेज बंद कर रात 12 बजे बिजली बहाल की। रात में ही बिजली कर्मियों और पुलिस ने चालक की खोजबीन कर उससे बात करके ट्रक जाने दिया। जेई अजय बाबू ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बिजली आपूर्ति चालू है। उनके पहुंचने तक चालक ट्रक लेकर चला गया था।